मध्य प्रदेश में राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी के भाई अनिल बागरी को सतना जिले की रामपुर बघेलान पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी कार से 46 किलोग्राम गांजा बरामद किया। अनिल अपने साथी पंकज सिंह के साथ कार (एमएच 49 बीबी 9699) से खेप ले जा रहा था। दोनों को NDPS एक्ट के तहत विशेष अदालत में पेश कर 19 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।



मामले का तीसरा आरोपी और अनिल का बहनोई शैलेन्द्र सिंह फरार बताया गया था, जो वर्तमान में यूपी के बांदा जेल में गांजा तस्करी के अन्य मामले में बंद है। जांच में सामने आया है कि अनिल और शैलेन्द्र मिलकर लंबे समय से नशीले पदार्थों की तस्करी करते थे।