सागर–कानपुर हाईवे पर सोमवार रात ग्राम रुरावन के पास दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं और हाईवे पर कुछ देर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही छानबीला थाना पुलिस और एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि मौके पर पहुंचे। मृतकों में गौरव (22), आनंद (23), गोलू बंसल (17) की पहचान हुई है, जबकि एक मृतक और घायल की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

