मक्का का भाव 1750 रुपए पहुंचते ही आवक बढ़ी, मंडी में जगह कम, किसानों-कर्मचारियों में नोकझोंक !

Spread the love

रहली में मक्का का भाव एक सप्ताह में बढ़कर 1750 रुपए प्रति क्विंटल पहुंचते ही किसानों की आवक अचानक बढ़ गई। सोमवार सुबह 11 बजे तक मंडी परिसर पूरी तरह भर गया। इसके बाद पहुंचे वाहनों को गेट पर ही रोक दिया गया, जिससे मोहार चौराहे तक ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की लाइन लग गई और प्रवेश पर्ची काउंटर पर लंबी कतारें बन गईं। कुछ किसानों ने जबरदस्ती अंदर जाने की कोशिश की तो कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। जगह कम पड़ने पर व्यापारियों ने सड़क पर खड़े वाहनों के अनाज की बोली वहीं जाकर लगाई। मंडी शेड और आसपास की सीसी पहले से भरी होने के कारण देर से पहुंचे किसान बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर खड़े रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *