निगम ने करदाताओं को पीले चावल और पर्चे देकर आमंत्रित किया !

Spread the love

इंदौर में 13 दिसंबर को होने वाली नेशनल लोक अदालत के लिए नगर निगम ने अनोखा प्रचार किया। निगम की टीम ने राजवाड़ा क्षेत्र में ढोलक और पीले चावल लेकर दुकानदारों और करदाताओं को आमंत्रित किया।

नगर निगम ने बताया कि लोक अदालत में संपत्तिकर और जलकर के बकाया सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। पीले चावल और पर्चे बांटकर लोगों को जोनल ऑफिस और मुख्यालय में 13 दिसंबर को आने का न्योता दिया गया।

नगर निगम के एआरओ अनिल निकम ने कहा कि यह तरीका शादी में न्योता देने जैसा है और संभवतः मध्यप्रदेश में पहली बार ऐसा प्रचार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *