12 दिसंबर की प्रभातफेरी को लेकर कड़ी सुरक्षा600 से ज्यादा जवान तैनात !

Spread the love

इंदौर। रणजीत हनुमान मंदिर से 12 दिसंबर को निकलने वाली पारंपरिक प्रभातफेरी को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बुधवार रात मंदिर परिसर और पूरे प्रभातफेरी रूट पर सुरक्षा तैयारियों का व्यापक निरीक्षण किया गया। पुलिस बल, ट्रैफिक टीम और नगर सुरक्षा समिति के सदस्य तैनात रहे।


डीसीपी आनंद कलादगी ने दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान डीसीपी आनंद कलादगी ने जवानों को प्रभातफेरी में

  • सतर्क रहने
  • भक्तों से अच्छा व्यवहार रखने
  • सुरक्षा उपायों का पूरा पालन करने

के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में ड्यूटी पर मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया जाएगा।


एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने कहा— “इयरफोन लगा पाया गया… नौकरी गई”

रात में निरीक्षण के दौरान एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह भी पहुंचे। उन्होंने जवानों को दो टूक चेतावनी दी—

  • ड्यूटी के दौरान मोबाइल और इयरफोन का बिल्कुल उपयोग नहीं होगा।
  • किसी भक्त से बहसबाजी या दुर्व्यवहार नहीं किया जाए।
  • यदि कोई श्रद्धालु विवाद करे तो शांतिपूर्वक समझाया जाए।

उनका निर्देश— “जवानों का व्यवहार पूरी तरह संयमित और शालीन होना चाहिए।”


600 से ज्यादा पुलिसकर्मी, रात में रूट पर एरिया डोमिनेशन

प्रभातफेरी का रूट लगभग 4 से 4.5 किलोमीटर लंबा है।
डीसीपी के अनुसार—

  • 600 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे।
  • बुधवार रात 100 से ज्यादा जवानों ने एरिया डोमिनेशन किया।
  • रूट पर खड़ी अनावश्यक गाड़ियों को हटाया जा रहा है।
  • ट्रैफिक टीम ने पूरा रास्ता क्लीन किया।

15 वॉच टॉवर, हाईराइज प्लेटफॉर्म और PS सिस्टम तैयार

प्रशासन की सुरक्षा प्लानिंग में—

  • 15 वॉच टॉवर
  • हाईराइज प्लेटफॉर्म
  • बायनोक्यूलर के साथ तैनात पुलिस
  • PA सिस्टम और अनाउंसमेंट
  • मंचों की साइज व लोकेशन तय (केवल लेफ्ट साइड)

शामिल हैं। मंचों पर कहीं भी खाना बनाने की अनुमति नहीं होगी।
सुबह 3 बजे से पूरा फोर्स तैनात कर दिया जाएगा।


आपात स्थिति के लिए 3 एम्बुलेंस व फायर ब्रिगेड

प्रभातफेरी के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए—

  • 3 एम्बुलेंस
  • फायर ब्रिगेड
  • एमपीईबी की टीम

पूर्व तैयारियों के साथ मौजूद रहेगी।


70+ CCTV और 4 ड्रोन कैमरों से निगरानी

सुरक्षा की हाईटेक व्यवस्था के तहत—

  • 70 से अधिक CCTV कैमरे
  • 4 ड्रोन कैमरे
  • लाइव्ह मॉनिटरिंग के लिए मंदिर में कंट्रोल रूम

बनाया गया है।
संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों पर खास नजर रखी जाएगी।
हर एंट्री पॉइंट पर मेटल डिटेक्टर से जांच होगी।


प्रभातफेरी से पहले व्यापक चेकिंग, कई लोग रोके और जांचे

रात में पुलिस ने रैंडम चेकिंग भी की। कई लोगों की जांच की गई और आवश्यक निर्देश देकर छोड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *