मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सहयोग से सरस्वती पटैल को मिला नया जीवन !

Spread the love

सागर जिले में एक दुर्लभ और जटिल हृदय प्रत्यारोपण (हार्ट ट्रांसप्लांट) सफलतापूर्वक किया गया। सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर विकासखंड की निवासी 41 वर्षीय सरस्वती पटैल, पत्नी दयाशंकर पटैल, अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस सफल इलाज में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के सहयोग और मार्गदर्शन ने अहम भूमिका निभाई।

इस उपलब्धि और मानवीय प्रयास के लिए सोमवार को मंत्री राजपूत के निज निवास मातेश्वरी पर कुर्मी समाज एवं सरस्वती के परिजनों ने उन्हें आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन एवं क्षेत्रवासी मौजूद थे।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इस अवसर पर कहा कि सरस्वती का हार्ट ट्रांसप्लांट पूरी तरह सफल हुआ और अब वह स्वस्थ जीवन जी रही हैं। उन्होंने कहा, “इस बड़े कार्य में जितनी जरूरत दवाइयों की थी, उतनी ही जरूरत सभी की दुआओं की थी। यही कारण है कि यह चमत्कार संभव हो पाया।” उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और एम्स अस्पताल के चिकित्सकों की मेहनत को भी इस सफलता का कारण बताया। मंत्री राजपूत ने कहा कि उनका संकल्प है कि विधानसभा क्षेत्र के किसी भी व्यक्ति की आवश्यकता होने पर वे हमेशा सहायता करेंगे।

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट अर्जुन पटैल ने कहा कि मंत्री राजपूत के अथक प्रयासों से समाज की बेटी सरस्वती की जान बच पाई। उन्होंने कहा कि इतनी जटिल सर्जरी प्रदेश में कम ही होती है, लेकिन मंत्री जी के समर्पण और सहयोग से यह कार्य सफल हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा सरकार का भी आभार व्यक्त किया, जिनकी योजनाओं से समाज के कई लोग लाभांवित हो रहे हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रमोद पटैल, मंत्री प्रतिनिधि दिलीप पटैल, बिलहरा मंडल अध्यक्ष संतोष पटैल, डॉ. लल्लाराम पटैल, डॉ. संतोष पटैल, रूपलाल पटैल, शुभम पटैल, सोनू पटैल, डॉ. उमाशंकर पटैल, राजू लंबरदार, शिवराज पटैल सहित सैकड़ों कुशवाहा समाज के लोग उपस्थित थे।

समारोह के दौरान वातावरण अत्यंत भावनात्मक रहा और उपस्थित लोगों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के मानवीय प्रयासों की सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *