सागर संभाग के अग्रणी व स्वशासी महाविद्यालयों की संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित !

Spread the love


कार्यालय क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा, सागर संभाग, सागर में संभाग अंतर्गत समस्त अग्रणी महाविद्यालयों, स्वशासी महाविद्यालयों एवं प्रधानमंत्री कॉलेजों की संभागीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा, सागर संभाग, डॉ. नीरज दुबे के निर्देशन में हुआ, जिसमें संबंधित सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

बैठक में डॉ. नीरज दुबे ने निर्देश दिए कि अग्रणी महाविद्यालयों के प्राचार्य अपने-अपने जिलों के सभी महाविद्यालयों का नियमित एवं सतत निरीक्षण करें तथा शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का सुचारू एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित कराएं। उन्होंने महाविद्यालयों में कक्षाओं के नियमित संचालन एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति की निरंतर मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया।

छात्रवृत्ति व पंजीयन पर निर्देश

विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डॉ. भावना यादव ने छात्रवृत्ति से संबंधित लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने स्वयंशासी पाठ्यक्रमों में शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित करने पर बल दिया, जिससे विद्यार्थियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर संचालित योजनाओं और पाठ्यक्रमों का अधिकतम लाभ मिल सके।

सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर

विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी आर. के. गोस्वामी ने सीएम हेल्पलाइन से जुड़े प्रकरणों का संवेदनशीलता एवं संतोषजनक ढंग से निराकरण करने तथा सभी शासकीय कार्यों को नियमानुसार सजगता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सहयोग व उपस्थिति

बैठक के सफल आयोजन में कार्यालय के श्री विनोद सनोड़िया, श्री चंद्रभान अहिरवार, श्री राजीव अलेक्जेंडर, श्री माखन लाल प्रजापति एवं श्री अजय वाल्मिकी का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर अग्रणी प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता, डॉ. आलोक जैन, डॉ. के.सी. जैन, डॉ. एच.डी. अहिरवार, डॉ. एस.डी. चतुर्वेदी, डॉ. ए.सी. जैन, डॉ. एम. मिश्रा, डॉ. नसीम खान, डॉ. आनंद तिवारी सहित अन्य प्राचार्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *