दमोह।
नोहटा थाना क्षेत्र के सेमरा मढिया गांव में सोमवार देर रात 24 वर्षीय छत्रसाल सिंह लोधी की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और परिजनों को सूचना दी।

परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर सदमे में रो पड़े। नोहटा पुलिस, एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी और एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक की गर्दन आधे से अधिक कट चुकी थी।
डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी जांच में सहयोग किया। नोहटा थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने परिजनों से जानकारी ली, लेकिन परिजन अभी सदमे में हैं।

एसपी सोमवंशी ने बताया कि हत्या अज्ञात लोगों द्वारा की गई और हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस सभी पहलुओं पर सूक्ष्मता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई है।