कर्रापुर में आज पूर्व मंडी उपाध्यक्ष एवं पार्षद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह को सागर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी एवं कर्रापुर के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सुरेंद्र चौधरी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर की नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में न केवल कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी, बल्कि हमारे क्षेत्र के विकास में भी नई गति आएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर क्षेत्र के विकास कार्यों और जनहित के कार्यक्रमों को सफलता पूर्वक लागू करेंगे।

इस अवसर पर पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका सहयोग और समर्थन उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अपने नए पद पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्रीय विकास के लिए विशेष प्रयास करेंगे और कांग्रेस के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यक्रम में कर्रापुर में सागर ग्रामीण ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चावड़ा, सुरेंद्र सिंह राजपूत, राघवेंद्र सिंह, उप सरपंच कदम सिंह, साव आजाद सिंह, भूरे जैन, चांद अली, मंडल अध्यक्ष सरफराज पठान, कांग्रेस पार्षद मोहन अहिरवार, शिवचरण सोनी समेत नगर परिषद और क्षेत्र के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी ने पुष्पेंद्र सिंह को शुभकामनाएं दी और उनके नेतृत्व में क्षेत्रीय विकास के प्रति आशावादी दृष्टिकोण व्यक्त किया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश भी गया कि पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण और नए नेतृत्व के साथ कांग्रेस क्षेत्रीय स्तर पर मजबूती और सक्रियता के साथ कार्यरत है।