शासकीय हाई स्कूल पार में आयोजित विज्ञान मेला, विद्यार्थियों ने प्रदर्शित की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच !

Spread the love

सागर।
अगस्त्य इंटरनेशनल फाउंडेशन एवं भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तत्वावधान में शासकीय हाई स्कूल पार में विज्ञान मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, उनकी जिज्ञासा को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें प्रयोगात्मक और गतिविधि आधारित शिक्षा से जोड़ना था।

विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

मेले में विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रचनात्मकता के साथ विभिन्न विज्ञान संबंधी मॉडल और गतिविधियां प्रदर्शित की। प्रशिक्षक अनिल कुमार और प्रभाल कुशवाहा ने मानव शरीर की संरचना, डीप वेल, मौसम एवं ऋतु परिवर्तन, जल संरक्षण जैसी वैज्ञानिक अवधारणाओं पर छात्रों को जानकारी दी।

प्रशिक्षण और प्रस्तुति

सत्र के दौरान जटिल विषयों को सरल तरीके से समझाया गया, जिससे विद्यार्थियों की सीखने में रुचि बढ़ी। प्रशिक्षण के पश्चात विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल और प्रयोगों की प्रस्तुति दी। विद्यालय के शिक्षकों ने सभी मॉडल्स का निरीक्षण कर सराहना की।

पालकों ने की प्रशंसा

पालकों ने भी बच्चों की प्रतिभा की तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि और समझ बढ़ाते हैं। कार्यक्रम का संदेश यह रहा कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं, बल्कि प्रयोग और गतिविधियों के माध्यम से सीखना अधिक प्रभावी होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *